फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The accused belong to the caste of Chief Minister, hence they are being saved: Udit Raj

हाथरस: आरोपी मुख्यमंत्री की जाति के, इसलिए उन्हें बचाया जा रहा: उदित राज

Tue, 06 Oct 2020 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The accused belong to the caste of Chief Minister, hence they are being saved: Udit Raj
हाथरस: बिटिया के परिजनों से मिलते उदितराज। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पूर्व सांसद व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. उदित राज ने बिटिया के परिजनों से मुलाकात के बाद कहा कि उन्हें सीबीआई जांच पर कोई भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि हाथरस में एक जाति के लोग इकट्ठा होकर धारा 144 का उल्लंघन करते हुए आरोपियों के पक्ष में पंचायतें कर रहे हैं।
हाथरस की बिटिया के साथ घटना होने के बाद उसे प्रशासन द्वारा उसे ठीक ढंग से ट्रीटमेंट तक नहीं दिया गया। बिटिया को अलीगढ़ से जब दिल्ली के लिए रेफर किया गया था, तब उसके साथ कोई डॉक्टर और नर्स तक नहीं भेजे गए। प्रशासन द्वारा बिटिया के शव का आधी रात को अंतिम संस्कार उसके बिना परिजनों की देखरेख में किया गया है।
विज्ञापन

इतना सबकुछ होने के बाद भी प्रशासन पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। आरोपी मुख्यमंत्री की जाति के लोग हैं, इसलिए उन्हें शासन-प्रशासन बचाने में लगा हुआ है। जब तक मोदी जी अजय सिंह विष्ट उर्फ योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से नहीं हटाएंगे, तब तक यूपी में यही स्थिति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed