{"_id":"60523c5c8ebc3e8cf75e799a","slug":"hathras-termination-of-the-block-chiefs-administrator-appointed-hathras-news-ali258874262","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त, प्रशासक नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त, प्रशासक नियुक्त
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के सभी ब्लॉकों के ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। शासन के निर्देश पर पंचायती राज विभाग की ओर से संबंधित ब्लॉकों की तहसील के एसडीएम को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। अब चुनाव तक एसडीएम ही प्रशासक के रुप में विकास व अन्य कार्यों का निष्पादन करेंगे। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है।
जिले में सात ब्लॉक प्रमुख व 627 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। शासन के निर्देश के अनुसार ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। अब सभी ब्लॉकों में प्रशासक नियुक्त कर दिए गए हैं। यह सभी प्रशासक क्षेत्र पंचायत के गठन तक प्रशासक के रूप में ही कार्य करेंगे।
हाथरस व ब्लॉक मुरसान के सदर एसडीएम को, सहपऊ व सादाबाद ब्लॉक के सादाबाद एसडीएम को, सासनी ब्लॉक के सासनी एसडीएम, सिकंदराराऊ व हसायन ब्लॉक के सिकंदराराऊ एसडीएम को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति सभी प्रशासकों में निहित रहेंगी। उन्होंने बताया कि 18 मार्च को जिले के सभी ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। सभी ब्लॉक प्रमुखों के डिजिटल हस्ताक्षरों को निष्क्रिय किया जा रहा है।