{"_id":"5f2ee1a78ebc3ea9ff3d29cf","slug":"hathras-tension-caused-suicide-due-to-land-dispute-hathras-news-ali240728956","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जमीन विवाद के चलते तनाव में एक व्यक्ति ने फांसी पर झूलकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जमीन विवाद के चलते तनाव में एक व्यक्ति ने फांसी पर झूलकर की खुदकुशी
विज्ञापन
हाथरस: मृतक रमेशचंद्र का फाइल फोटो।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर में अलीगढ़ रोड पर स्थित इंदिरानगर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार की मध्य रात्रि फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर काफी भीड़ लग गई और पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के बेटे ने अपने पिता की आत्महत्या के लिए शहर के एक नामचीन मिठाई कारोबारी को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया है।
अलीगढ़ रोड पर इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी रमेशचंद्र (50 वर्ष) ने शुक्रवार की रात्रि दो से तीन बजे के मध्य अपने घर की दूसरी मंजिल पर लोहे के बने जाल से रस्सी का फंदा बनाकर उस पर झूलकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार की सुबह जब परिवार वालों ने रमेशचंद्र का शव फंदे पर झूलता देखा तो वहां कोहराम मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इस मामले की रिपोर्ट मृतक रमेशचंद्र के बेटे अश्विनी कुमार ने नामचीन मिठाई कारोबारी रामेश्वर दयाल (रम्मो गुरु) पुत्र पन्नालाल लक्ष्मी पन्ना पेड़े वाले निवासी कमला बाजार के खिलाफ दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में उसने कहा है कि उसके पिता रमेशचंद्र का एक जमीन को लेकर रामेश्वर दयाल से करीब दो साल से विवाद चल रहा है। इसकी वजह से उसके पिता बेहद तनाव में रहते थे। घर पर भी उन्होंने इस विवाद के बारे में बताया था। रिपोर्ट के मुताबिक इस विवाद के चलते रमेशचंद्र ने तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट धारा 306 के तहत दर्ज की गई है। इधर, कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।