{"_id":"612fb8ba8ebc3e074916916f","slug":"hathras-tenders-taken-out-even-if-eo-s-digital-signature-is-not-there-shaphu-news-ali2720873171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ईओ की डिजिटल हस्ताक्षर की नहीं होने पर भी निकाली निविदाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ईओ की डिजिटल हस्ताक्षर की नहीं होने पर भी निकाली निविदाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की डिजिटल हस्ताक्षर की नहीं होने पर भी उन्होंने जिले में प्रकाशित होने वाले दो दैनिक समाचार पत्रों में निविदा प्रकाशित करवा दीं। निविदा निकलने के बाद उन दोनों समाचार पत्रों के भुगतान में काफी विलंब हो रहा है।
अधिशासी अधिकारी (ईओ) लल्लनराम यादव पर नगर पंचायत सहपऊ का अतिरिक्त कार्यभार है। उन्होंने एक फरवरी को नगर पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया था। नौ महीन व्यतीत होने के बावजूद ईओ ने अभी तक डिजिटल हस्ताक्षर की तैयार ही नहीं कराई।
नौ अगस्त को जिले में प्रकाशित होने वाले दो राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों में नगर पंचायत के विकास कार्यों की निविदा प्रकाशित कराई गईं। निविदा प्रकाशन होने के बाद अब उनका भुगतान होने में यह तकनीकी समस्या पैदा हो गई है कि जिस तारीख को निविदा प्रकाशित हुई हैं, उससे पहले निविदा का भुगतान करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी के डिजिटल हस्ताक्षर की होना आवश्यक है।
विज्ञापन
अब डिजिटल हस्ताक्षर की नहीं होने पर नगर पंचायत के शासकीय धन का अपव्यय समाचार पत्रों में प्रकाशन कराने से हुआ है। इससे ईओ की लापरवाही प्रदर्शित होती है। जानकारी मिलने पर चेयरमैन विपिन वशिष्ठ ने ईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए लिखा है कि दैनिक समाचार पत्रों में आने वाले व्यय की धनराशि की भरपाई क्यों न उनके वेतन से कराई जाए। चेयरमैन ने ईओ से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है और ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाने की चेतावनी दी गई है।