{"_id":"625af29c898cee6c2e0ae09e","slug":"hathras-tender-taken-out-for-the-construction-of-already-built-boundary-wall-at-the-place-of-plantation-hathras-news-ali289420560","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पौधरोपण वाले स्थान पर पहले से बनी चारदीवारी के निर्माण का निकाला टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पौधरोपण वाले स्थान पर पहले से बनी चारदीवारी के निर्माण का निकाला टेंडर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
गाम पंचायत पैकवाड़ा में पौधरोपण स्थल पर पूर्व में बनी चारदीवारी के निर्माण के लिए टेंडर निकालकर फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। इस आधार पर डीपीआरओ जीडी जैन ने संबंधित पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान को नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब नहीं देने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम पैकवाड़ा के अमर नाथ अग्निहोत्री ने कहा है कि ग्राम पंचायत में पौधरोपण की भूमि पर पहले से चारदीवारी लगी हुई है। इसके बावजूद ग्राम प्रधान सीमा देवी व पंचायत सचिव प्रशांत कुमार ने एक टेंडर प्रकाशित कराकर चारदीवारी लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई है।
ग्राम प्रधान व सचिव फर्जीवाड़ा कर सरकारी धन को हड़पने में लगे हुए हैं। इस मामले की शिकायत पर डीपीआरओ जीडी जैन ने मामले की जांच की। डीपीआरओ जीडी जैन ने बताया कि जांच में उक्त शिकायत सही पाई गई है। इस मामले में पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। स्पष्टीकरण के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जेसीबी मशीन से की जा रही तालाब की खुदाई
ग्राम पंचायत पैकवाड़ा में मनरेगा के तहत जेसीबी से तालाब की खुदाई किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव पैकवाड़ा के अमर नाथ अग्निहोत्री ने जिलाधिकारी के नाम शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायत पैकवाड़ा में तालाब खुदाई का कार्य जेसीबी मशीन से ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के जरिये कराया जा रहा है। तालाब खुदाई कार्य गांव में मनरेगा मजदूर से कराया जाना था। इस कार्य में मनरेगा में फर्जी रूप से हाजिरी चढ़ाकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। गांव में कोई भी रोजगार सेवक व महिला मेट कार्यरत नहीं है। शिकायतकर्ता ने उक्त मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद