{"_id":"61d9db3663b98169d13c2437","slug":"hathras-tenant-raped-landlord-s-daughter-hathras-news-ali282656732","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : किराएदार ने मकान मालिक की बेटी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : किराएदार ने मकान मालिक की बेटी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के एक मोहल्ले में किराए पर रह रहे युवक ने मकान मालिक की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस किशोरी की चीख सुनकर परिजन ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में गए तो आरोपी उनको धक्का देकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता का पुलिस ने डॉक्टरी मुआयना कराया। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की एक कॉलोनी में दिल्ली निवासी अभिषेक करीब दो साल पहले किराए पर रहने के लिए आया था। उसके बारे में छानबीन किए बिना ही उसे मकान मालिक ने किराए पर रख लिया। पांच जनवरी की रात को करीब साढ़े आठ बजे अभिषेक ने मकान मालिक की पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी को यह कहकर अपने कमरे में बुलाया कि प्यास लग रही है, पानी दे जा। 13 वर्षीय किशोरी उसे पानी देने गई तो आरोपी ने उसे दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया।
बेटी की चीख सुनकर पिता व परिवार के लोग किराएदार के कमरे में पहुंचे तो उनकी आंख फटी रह गईं। आरोप है कि आरोपी उन्हें धक्का देकर भाग गया। पीड़ित को लेकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने तहरीर पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी केडी शर्मा ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर अरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा। संवाद