{"_id":"5f63a8cb8ebc3e98240c828d","slug":"hathras-ten-year-old-child-dies-due-to-drowning-in-a-pond-shaphu-news-ali2440684109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: तालाब में डूबने से दस वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: तालाब में डूबने से दस वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन
हाथरस: सहपऊ में तालाब में डूबकर मृत बच्चे का फाइल फोटो।
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
क्षेत्र के गांव उधैना में बुधवार की दोपहर को तालाब में डूबने से एक दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। बच्चा अपने दोस्त के साथ चारागाह में बनी अस्थायी गोशाला में गायों के पानी पीने के लिए बनाए गए तालाब में नहाने गया था और उस तालाब में ही डूब गया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे गांव उधैना निवासी अली मोहम्मद का दस वर्षीय पुत्र फरमान अपने एक दोस्त के साथ गांव के पास चारागाह में बनी अस्थायी गौशाला में गायों के पानी पीने के लिए बने तालाब में नहाने चला गया। अचानक वह तालाब में गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथ गया उसका दोस्त चुपचाप घर चला आया। इधर, उसकी मां ने शाम को घर में बंधी बकरियों को चरने के लिए छोड़ दिया। जब बकरी चराने वाले गांव के अन्य लड़के अपनी बकरियों को शाम ढलने पर घर ला रहे थे तो उन्होंने देखा कि फरमान की बकरी वहीं चर रही हैं।
इन लड़कों के खोजने पर वह नहीं मिला तो इनमें से तीन लड़के तालाब में कूद गए और उसे खोजने लगे। अचानक एक लड़के का पांव उसके शरीर पर पड़ गया। उसने सभी साथियों को बुलाकर इस लड़के को तालाब से बाहर निकालकर उसके पेट से पानी निकालने की कोशिश की। बालक के तालाब में डूबने की सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। वह भी उनकी मदद करने लगे, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। बच्चे की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बृहस्पतिवार की दोपहर को गमगीन माहौल में बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बच्चे की खोजबीन में मदद करने वालों में प्रधान पुत्र भानू प्रताप सिंह, गुलाब खां, अभिषेक कुमार, अरमान आदि शामिल थे।