{"_id":"5ed7f2968ebc3e90b33b0c32","slug":"hathras-temporary-prison-built-to-prakash-academy-hathras-news-ali235248832","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: प्रकाश एकेडमी को बनाया गया अस्थाई जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: प्रकाश एकेडमी को बनाया गया अस्थाई जेल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी की प्रकाश एकेडमी को अस्थायी जेल बनाया गया है, ताकि अभियुक्तों को कोरोना की जांच रिपोर्ट आने तक यहां पर रखा जा सके। डीएम के आदेश के बाद पुलिस प्रशासन अस्थायी जेल बनाए जाने में जुट गया है।
विभिन्न अपराधों में जेल भेजे जा रहे अभियुक्त भी कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। इस कारण कोरोना संक्रमण का खतरा जेल में सबसे अधिक हो गया है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए अब अपराधियों को सीधे अलीगढ़ जेल में नहीं भेजा जाएगा। इसके लिए सासनी के प्रकाश एकेडमी में अस्थायी जेल बनाई जा रही है, ताकि ऐसे अपराधियों को यहां पर कुछ दिन रखा जा सके।
कोरोना जांच रिपोर्ट आने के बाद ही जाएंगे अलीगढ़ जेल
अब जेल जाने वाले प्रत्येक अभियुक्त का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। ऐसे ही अभियुक्तों के लिए सासनी के प्रकाश एकेडमी में अस्थायी जेल की व्यवस्था की जा रही है, ताकि कोरोना की जांच आने तक उन्हें यहां पर रखा जा सके।
विज्ञापन
होगी बंदी रक्षकों की तैनाती
अस्थायी जेल में अभियुक्तों पर नजर रखने के लिए स्थानीय पुलिस फोर्स को तैनात तो किया ही जाएगा। इसके अलावा अस्थायी जेल में बंदी रक्षकों की तैनाती भी होगी। उनकी निगरानी में ही अपराधी अस्थायी जेल में रहेंगे।
जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर भेजेंगे कोविड- 1 अस्पताल
प्रत्येक अपराधी की कोरोना की जांच हो रही है। जांच रिपोर्ट अगर निगेटिव आई तो तो उसे अलीगढ़ जेल भेजा जाएगा और अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो अभियुक्त को मुरसान के कोविड-1 अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
डीएम के आदेश पर सासनी के प्रकाश एकेडमी को अस्थायी जेल बनाया जा रहा है। अलीगढ़ से बंदी रक्षक यहां पर आएंगे और अपना पुलिस फोर्स भी यहां पर रहेगा। जांच रिपोर्ट आने तक अभियुक्त को अस्थायी जेल में रखा जाएगा।
-सिद्धार्थ वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक।