फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Tempo rammed into the truck from behind, six people injured

हाथरस : ट्रक में पीछे से घुसा टेंपो, छह लोग घायल

Sat, 12 Mar 2022 11:35 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Tempo rammed into the truck from behind, six people injured
हाथरस : कुरसंडा मोड़ पर हुई दुर्घटना में घायल महिला। संवाद - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ/सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

अलीगढ़-आगरा मुख्य मार्ग पर शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे कुरसंडा मोड़ के निकट स्पीड ब्रेकर पर हुए हादसे में टेंपो सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में एक घायल को आगरा रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टेंपो को हाईवे से दूर कर आवागमन सुचारु कराया।
कुरसंडा मोड़ के निकट दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बने हुए हैं। शनिवार की रात को आगरा की तरफ से एक ट्रक आ रहा था। ट्रक का चालक स्पीड ब्रेकर पर गति कम करके ट्रक को निकाल रहा था। तभी अचानक पीछे से तेज गति से आ रहे यात्रियों से भरा एक टेंपो असंतुलित होकर ट्रक से पीछे से जा टकराया। इस कारण टेंपो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुई दुर्घटना के कारण टेंपो में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कुरसंडा मोड़ के दुकानदार तत्काल दुर्घटनाग्रस्त टेंपो के पास पहुंचे एवं उसमें फंसे हुए यात्रियों को निकाला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। हाईवे की एंबुलेंस भी मौके पर आ गई।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल टेंपो सवार छह यात्रियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां राजवीर सिंह पुत्र भोलेशंकर और उसकी पत्नी राजवती निवासीगण शेरपुर, फरदीन पुत्र असलम निवासी नई की मंडी आगरा, ममता पत्नी पप्पू निवासी अशोक वाटिका हाथरस, दिनेश पुत्र रामस्वरूप एवं उसका भाई महेश निवासी हाथरस जंक्शन गंभीर रूप से घायल हो गए। दिनेश को उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया। टेंपो के अन्य यात्री भी छिटपुट रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। हाईवे पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को एक तरफ हटवाकर वहां यातायात को सुचारु कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed