फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Teenage kidnapped and gang-raped in Sadabad

हाथरस: सादाबाद में किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 14 Mar 2020 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Teenage kidnapped and gang-raped in Sadabad
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को आधी रात के बाद चार युवकों ने एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। कोतवाली में पीड़िता के पिता ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।
दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा है कि 13-14 मार्च की रात को एक बजे उसकी पत्नी लघु शंका के लिए जगी। कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो बाहर से दरवाजा बंद था। इसके बाद पत्नी ने उसे जगाया। पीड़िता के पिता ने अपनी मां को फोन करके दरवाजा खुलवाया। जब पीड़िता के पिता ने दूसरे कमरे की कुंडी बाहर से खोलकर देखा तो उसकी बेटी कमरे में नहीं थी। तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। उसी समय 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। रात करीब दो बजे उसकी बेटी घर लौट आई।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि रात करीब 12.15 बजे जब वह कमरे से बाहर लघु शंका के लिए निकली तो वहां दूसरे गांव के दो युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ खड़े थे। ये लोग उसका मुंह बंद करके उसे सफेद रंग की वैगनआर कार में पिस्टल और कट्टे का भय दिखाकर जबरन ले गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और एक खेत में उसे छोड़ गए। चारों युवक घर वालों को बताने पर उसे और उसके पिता को गोली मारने की धमकी भी दे गए। इस घटना में किशोरी के शरीर पर चोट भी आई हैं। कोतवाली निरीक्षक जगदीशचंद्र का कहना है कि रमाकांत, पवन और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed