{"_id":"6377cedfb0a3a1347e14611d","slug":"hathras-teams-of-doctors-constituted-for-the-death-of-pigs-hathras-news-ali3050542137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सूअरों की मौत को लेकर चिकित्सकों की टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सूअरों की मौत को लेकर चिकित्सकों की टीमें गठित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहरी क्षेत्र में लगातार हो रही सूअरों की मौत को लेकर जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि हाथरस नगर में पिछले एक सप्ताह में किसी रहस्यमय बीमारी से 300 से ज्यादा सूअरों की मौत हो चुकी है। इससे लोगों में दहशत है। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी इसे लेकर पशु चिकित्सा विभाग को अवगत कराया है। इस सिलसिले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि सूअरों की मौत मौसम बदलने या किसी बीमारी के चलते हो रही है। किसी भी प्रकार को कोई संक्रमण नहीं हो रहा है।
उन्होंने बताया कि सूअरों की मौत को लेकर चिकित्सकों की टीम गठित कर दी गई हैं। यह टीमें प्रतिदिन मौके पर जाकर सूअरों की जांच करेंगी। डीएम अर्चना वर्मा ने निर्देश दिए कि संबंधित नगर पालिका परिषद द्वारा इन मृत सूअरों के शवों को दफनाने की व्यवस्था की जाए। संवाद