{"_id":"60edd1498ebc3ec208285118","slug":"hathras-teachers-teachers-and-instructors-found-absent-from-bsa-sought-clarification-hathras-news-ali2680312106","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बीएसए को अनुपस्थित मिले शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बीएसए को अनुपस्थित मिले शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक, मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नवागत बीएसए ने सासनी और हाथरस क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। संविलियन विद्यालय सलेमपुर में निरीक्षण के दौरान चार शिक्षिका व दो अनुदेश गैरहाजिर मिलीं। इन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्कूलों में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपस्थित रहने और ई-पाठशाला पर फोकस करने के निर्देश दिए हैं।
विकास खंड सासनी के स्कूलों का बीएसए शाहीन ने मंगलवार को निरीक्षण किया। संविलियन विद्यालय सलेमपुर में साढ़े नौ बजे निरीक्षण के वक्त सुनीता वर्मा, मंजूलता, पवनलता, अंजली और अनुदेशक रंजना कुमारी व शबाना आजमी अनुपस्थित थीं। अनुपस्थित शिक्षिकाओं व अनुदेशकों सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अन्य उपस्थित स्टाफ से ई-पाठशाला और मोहल्ला कक्षा के संबंध में पूछे जाने पर उनके द्वारा कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। प्रधानाध्यापिका व अन्य स्टाफ द्वारा ई-पाठशाला और मोहल्ला कक्षा के संबंध में कोई भी रूपरेखा तैयार नहीं की गई है।
निरीक्षण से पूर्व के दिनों में ई-पाठशाला और मोहल्ला कक्षाओं को संचालित करने के संबंध में कोई भी साक्ष्य/अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे साफ जाहिर है कि उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। इनके द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है। इस संबंध में स्कूल के सभी शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्रों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
निर्देश दिए गए कि स्थानीय लोगों और ग्राम प्रधान के सहयोग से गांव में संपर्क किया जाए। छात्र नामांकन में वृद्धि की जाए। छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकों और कार्य पुस्तकों का वितरण कराया जाए। प्रेरणा साथी का लक्ष्य के सापेक्ष चयन किया जाए और विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कक्षावार और संख्यावार शिक्षकों में विभाजित कर साप्ताहिक संवाद किया जाए। सभी छात्र-छात्राओं का आंकलन कर प्रेरणा तालिका में अंकन किया जाए।
उन्होंने कहा कि ई-पाठशाला 5.0 में महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत विद्यालय का समस्त स्टाफ नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित हो। ई-पाठशाला एवं मोहल्ला कक्षा के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय गला तजना हाथरस में सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय डंबर सिंह प्रधानाध्यापक, पारूल उपस्थित थीं। ऑनलाइन व मोहल्ला कक्षाओं को लेकर निर्देश दिए गए।