{"_id":"5e6d21648ebc3ea7b3734d1c","slug":"hathras-teachers-of-council-schools-will-have-to-apply-online-for-medical-leave-hathras-news-ali229092838","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को चिकित्सावकाश के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को चिकित्सावकाश के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं के चिकित्सा अवकाश स्वीकृत किए जाने के लिए बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इस क्रम में अब शिक्षक-शिक्षिकाओं को चिकित्सा अवकाश के लिए मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ चिकित्सा प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा।
परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं के चिकित्सा अवकाश को लेकर बीएसए ने सभी बीईओ को निर्देश देते हुए कहा है कि चिकित्सावकाश की स्वीकृति के लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जाएगा। आवेदन के साथ चिकित्सा प्रमाण पत्र अपलोड किया जाएगा। पंजीकृत चिकित्सक के प्रमाण पत्र पर एक माह तक का अवकाश चिकित्सा प्रमाण में की गई संस्तुति के अनुसार स्वीकृत किया जा सकेगा।
चिकित्सक द्वारा प्रमाण पत्र में संस्तुत की गई अवधि से अधिक अवधि का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। एक माह से अधिक के अवकाश के लिए प्राधिकृत चिकित्सक का प्रमाण पत्र प्रति हस्ताक्षर होना आवश्यक है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवकाश पर जाने से पूर्व ही अवकाश स्वीकृत कर दिया जाए। स्वीकृत अवकाश की प्रविष्टि अनिवार्य रूप से सेवा पंजिका में की जाए। चिकित्सावकाश पर गए शिक्षक को स्वस्थता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ही ड्यूटी पर वापस आ सकेगा। 42 दिन से अधिक का अवकाश आवेदन पत्र पर स्वयं बीएसए द्वारा ही स्वीकृति दी जाएगी। चिकित्सावकाश की स्वीकृति दो दिन के अंदर दी जाएगी।