फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Teachers are protesting against the duty of the presiding officer

हाथरस : पीठासीन अधिकारी की ड्यूटी से शिक्षिकाएं जता रहीं विरोध

Wed, 26 Jan 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Teachers are protesting against the duty of the presiding officer
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में महिला शिक्षिकाओं की ड्यूटी पीठासीन अधिकारी पर लगा दी गई है। जिसे लेकर महिला शिक्षिकाएं कड़ा विरोध जता रही हैं। इसी को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला निर्वाचन अधिकारी को महिलाओं को पीठासीन अधिकारी पद से मुक्त रखते हुए महिलाओं की ड्यूटी मतदान अधिकारी प्रथम या द्वितीय पद पर लगाए जाने के लिए ज्ञापन दिया है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा द्वारा निर्वाचन अधिकारी को बताया कि पीठासीन अधिकारी का पद बहुत जिम्मेदारी और संवेदनशील होता है। इतिहास में कभी महिलाओं को पीठासीन नहीं बनाया गया है। रात में पीठासीन को बूथ पर रुकना पड़ता है। जबकि यदि महिलाओं को मतदान अधिकारी प्रथम या द्वितीय बनाया जाता है तो उनको रात को बूथ पर रुकने की बाध्यता नहीं रहती।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार आयोग ने पिंक बूथ बनाए हैं, जिन पर महिलाओं को ही सभी जिम्मेदारी दी गई हैं। यदि अधिक महिलाएं पीठासीन बना दी गईं हैं तो अतिरिक्त महिलाओं को मतदान अधिकारी पर शिफ्ट किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में योगेंद्र शर्मा, संतोष शर्मा, माधव उपाध्याय, गौरव पचारी, जितेंद्र कौशल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed