{"_id":"5e2748508ebc3e7d5d1fd166","slug":"hathras-teacher-left-school-in-training-of-meena-manch-shaphu-news-ali2246668158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मीना मंच के प्रशिक्षण में विद्यालय छोड़ पहुंचा अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मीना मंच के प्रशिक्षण में विद्यालय छोड़ पहुंचा अध्यापक
विज्ञापन
विद्यालय के बजाए मीना मंच पर पहुंचा अध्यापक, वीडियो वायरल
बीईओ बोले कि वीडियो सही हुआ तो अध्यापक के खिलाफ होगी कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
सहपऊ (हाथरस)। जिला परिषदीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों से एबीआरसी उवं एनपीआरसी के पद सरकार द्वारा समाप्त करने के बाद भी कुछ अध्यापक बीआरसी पर आने एवं अपना रूतबा दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। बीआरसी पर इस समय 16 जनवरी से तीन- तीन को मीना मंच प्रशिक्षण चल रहा है।
इसमें ब्लॉक के अध्यापक मनीषा कौशिक एवं ललितेश प्रसाद मीना मंच का प्रशिक्षण लेकर अन्य अध्यापिकाओं एवं अध्यापकों को प्रशिक्षण देने का कार्य कर रहे हैं। 20 जनवरी को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें बीआरसी पर मीना मंच में प्रशिक्षण देने वाले ट्रेनी अध्यापकों के स्थान पर प्राथमिक विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष ब्रजमोहन बघेल अध्यापिकाओं को प्रशिक्षण देते दिखाई दे रहे हैं।
इस दौरान भी उपरोक्त अध्यापक को प्रशिक्षण मंच पर बीईओ ने भाषण देते पकड़ा और फटकार भी लगाई। सवाल यह उठता है कि उक्त अध्यापक दूसरे बैच में क्यों प्रशिक्षण दे रहा था जबकि उसे अपने विद्यालय में होना चाहिए। वीडियो वायरल होने पर बीईओ सहपऊ बीएन देवपुरिया का कहना है यदि वीडियो सही है तो उस अध्यापक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।