{"_id":"6085a8f48ebc3e8dac37cef9","slug":"hathras-teacher-dies-due-to-fall-in-oxygen-level-sasni-news-ali261879116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ऑक्सीजन का स्तर गिरने से अध्यापक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ऑक्सीजन का स्तर गिरने से अध्यापक की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव नगला सरदा में ऑक्सीजन का स्तर गिरने से एक शिक्षक की मौत हो गई है। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। शिक्षक ग्राम रुदायन के प्राथमिक विद्यालय संख्या एक में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे।
मृतक शिक्षक के भाई ने बताया कि वह चुनाव ड्यूटी में सिकंदराराऊ गए थे। तभी से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। लगातार स्वास्थ्य गिरता गया। सासनी और हाथरस में उनको ऑक्सीजन नहीं मिल पाई।
शनिवार की रात को परिवार वाले उनको एंबुलेंस से सैफई के अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन सैफई पहुंचने से पहले एंबुलेंस की ऑक्सीजन खत्म हो गई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि उन्होंने घर पर भी इलाज के लिए कालाबाजारी में सिलिंडर लेकर रखा था। जब ऑक्सीजन खत्म हो गई तो मजबूरन अस्पताल ले जा रहे थे।