{"_id":"62d59c3c12860c066e51b5df","slug":"hathras-teacher-accused-of-not-taking-admission-of-the-child-hathras-news-ali296304112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शिक्षक पर लगा बच्चे का प्रवेश न लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शिक्षक पर लगा बच्चे का प्रवेश न लेने का आरोप
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विकास खंड मुरसान के संविलियन विद्यालय कोटा में तैनात शिक्षक पर एक बच्चे का स्कूल में प्रवेश न लेने का आरोप लगाते हुए डीएम और बीएसए से शिकायत की गई है। आरोपी शिक्षक इस शिकायत को निराधार बता रहे हैं।
संविलियन विद्यालय कोटा में जितेंद्र शर्मा प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। नगला मल्लू निवासी ब्रह्मदेव शर्मा ने प्रभारी प्रधानाध्यापक पर उनके बेटे का प्रवेश न करने का आरोप लगाते हुए बीएसए से शिकायत की है।
उन्होंने कहा है कि उनके दो बच्चे कोटा के स्कूल में पढ़ने जाते हैं तो प्रधानाध्यापक उन्हें घर लौटा देते हैं। सोमवार को भी ऐसा ही करने का आरोप है। अभिभावक ने इसकी शिकायत बीएसए से की है और उनके बच्चे का प्रवेश कोटा के संविलियन विद्यालय में कराए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
बच्चे का स्कूल में प्रवेश न लिए जाने की कोई बात नहीं है। बच्चा स्कूल आया तो उससे यह कहा था कि अपने पिता व मां में से किसी एक को बुलाकर लाना। अभी कक्षा में बैठ जाओ, लेकिन बच्चा वहां से घर चला गया। बच्चे के अभिभावक को कुछ लोगों द्वारा गुमराह किया जा रहा है। हम तो खुद घर-घर जाकर बच्चों के प्रवेश के लिए अभिभावकों से संपर्क करते हैं तो ऐसे में प्रवेश न लेने का औचित्य बनता ही नहीं है।
-जितेंद्र शर्मा, आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक
इस मामले की जांच कराई जा रही है, ताकि सही बात सामने आ सके। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-संदीप कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस