फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Teach BJP a lesson in elections: Valmiki

हाथरस : चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएं : वाल्मीकि

Sat, 30 Oct 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Teach BJP a lesson in elections: Valmiki
हाथरस : उत्तर प्रदेश राज्य सफ़ाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष और सपा वरिष्ठ नेता जुगलकिशोर बाल? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष और सपा वरिष्ठ नेता जुगलकिशोर वाल्मीकी ने शुक्रवार को कस्बा स्थित वाल्मीकि वाटिका में वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ चौपाल लगाई। उनका समाज के लोगों व पार्टी पदाधिकारी व नेताओं द्वारा जोशीला स्वागत किया गया। तदुपरांत उन्होंने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ जुमलेबाजों व झूठों की पार्टी है। भाजपा के शासन में आज चहुंओर भ्रष्टाचार और अपराध हो रहे हैं। महंगाई चरम सीमा पर है। किसानों की हालत बेहद खराब है। उनको फसलों का वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा। भाजपा सरकार ने महर्षि वाल्मीकी जयंती की छुट्टी को खत्म कर समाज के लोगों के साथ अन्याय किया। जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से वाल्मीकि समाज के लिए कोई कार्य नहीं किया है। आगरा में वाल्मीकि समाज के व्यक्ति के साथ हुई घटना का भी उन्होंने जिक्र किया और कहा कि भाजपा ने सिर्फ लड़ाने का काम किया, जबकि अखिलेश यादव ने हमेशा देश को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया। उन्होंने आह्वान किया कि आने वाले चुनावों में भाजपा को सबक सिखाना है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन चौधरी भाजुद्दीन, सपा जिलामहासचिव जैनुद्दीन चौधरी, कोषाध्यक्ष मुहर सिंह, वाल्मीकी संगठन के अध्यक्ष विनोद कुमार कोमल, जिला उपाध्यक्ष मंसूर अहमद, हाफ़िज शफ़ीक़, हमीद खान सभासद, जगदीश प्रसाद वाल्मीकी, लाला राम पाथरे, देवकीनंदन वाल्मीकी, अजय वाल्मीकी, सुधीर वाल्मीकी, शिब्बोलाल, अवनीश सागर, मोनू जाटव, जफरुद्दीन राईन, सब्बाल बेग, मुस्तफा कुरैशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed