{"_id":"62ec127fbd1d2a4eee6da3fc","slug":"hathras-tazias-and-sticks-getting-ready-for-the-procession-of-muharram-sikandhra-rahu-news-ali297523488","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मोहर्रम के जुलूस के लिए तैयार हो रहे ताजिये व छडे़ं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मोहर्रम के जुलूस के लिए तैयार हो रहे ताजिये व छडे़ं
विज्ञापन
हाथरस : मोहर्रम के लिए इमामबाड़े में ताजिया तैयार करता कारीगर। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
मोहर्रम नजदीक आते ही कस्बा के इमामबाड़ों पर कारीगरों द्वारा दिन-रात एक कर ताजिया तैयार किए जा रहे हैं। कारीगर ताजियों पर आकर्षक सजावट करने में जुटे हैं।
बता दें कि नौ अगस्त को मोहर्रम मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर इमामबाड़ों पर ताजिया एवं अलम की छड़ें तैयार की जा रही हैं। कारीगर दिन-रात ताजिये तैयार करने में जुटे हैं। कारीगरों द्वारा ताजियों की शानदार सजावट की जा रही है। शुक्रवार की शाम से कस्बे में अलम की छड़ें निकाली जाएंगी। इनको कारीगरों द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है।
प्रशासन भी मोहर्रम के जुलूस को शांति से निपटाने की तैयारी में जुटा है। प्रशासन द्वारा कस्बे में लगातार ताजियों के मार्गों का निरीक्षण किया जा रहा है, जिससे ताजिया निकलने में कोई परेशानी न हो। ताजिया के भ्रमण वाले मार्गों पर खामियां मिलने पर अधिकारियों द्वारा उन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है और अधीनस्थों को दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। संवाद