फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Taking stock of the preparations for the departure of the polling personnel

हाथरस : मतदान कार्मिकों की रवानगी की तैयारियों का लिया जायजा

Sun, 13 Feb 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Taking stock of the preparations for the departure of the polling personnel
हाथरस : विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते एमजी पालीटेक्निक में निरीक्षण करते डीएम ,एसपी। संवा? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के साथ एमजी पॉलीटेक्निक से पोलिंग पार्टियों की रवानगी, स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे एवं वाहनों की पार्किंग के संबंध में की गई तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने लगाए कैमरों को कंट्रोल रूम से संचालित कर स्थिति का जायजा लिया।
तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए अलग-अलग स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष एवं प्रवेश और निकासी द्वार पर सीसीटीवी कैमरे इस प्रकार से लगाने के निर्देश दिए कि कोई भी क्षेत्र कैमरे की नजर से बचना नहीं चाहिए, जिससे हर आने-जाने वालों की स्थिति का पता आसानी से चल सके। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र वार बैनर लगाने के निर्देश दिए, जिससे मतदान कार्मिकों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने वाहनों की पार्किंग एवं कार्मिकों के बैठने के उचित प्रबंध एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मोहम्मद मोइनुल इस्लाम, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट राजकुमार सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed