{"_id":"63a9e677df391a4db32bc7b0","slug":"hathras-take-action-by-identifying-top-ten-criminals-sikandhra-rahu-news-ali3077886196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : टॉप टेन अपराधियों को चिन्हित कर करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : टॉप टेन अपराधियों को चिन्हित कर करें कार्रवाई
विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली में नए मालखाने का लोकार्पण करते एसपी देवेश कुमार पांडेय। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने रविवार की देर शाम को कोतवाली का निरीक्षण किया। कोतवाली में बने नए मालखाने का लोकार्पण किया। सुरक्षा के लिहाज से नगर में पैदल गश्त की।
एसपी ने थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, मैस, थाना परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने थाना कार्यालय में अभिलेखों को जांचा। प्रभारी निरीक्षक एवं मौजूद कर्मियों को अभिलेखों के रखरखाव एवं अभिलेखों को अद्यावधिक करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन किया और प्रभारी निरीक्षक को नए टॉप-10 अपराधियों को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार कानूनी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की समय-समय पर दिन व रात में चेकिंग कर फ्लाई सीट में दर्ज कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक एवं कांस्टेबल क्लर्क को निर्देशित किया।
कोतवाली में बेहतर साफ-सफाई रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया। कोतवाली में नवनिर्मित मालखाने का एसपी ने लोकार्पण किया। एसपी ने कोतवाली में नियुक्त पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, अपराध नियंत्रण एवं आगामी स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत वार्ता की और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षकों से लंबित विवेचनाएं विशेषकर एससी-एसटी एक्ट, महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट के संबंध में जानकारी ली। उत्कृष्ट विवेचना निस्तारण के संबंध में आवश्यक टिप्स दिए गए। एसपी ने पुलिस कर्मियों को मास्क पहनने, समाजिक दूरी बनाए रखने व सैनिटाइजर का प्रयोग करने के भी निर्देश दिए। इस मौके क्षेत्राधिकारी डॉ. आनंद कुमार, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक सुरेश बाबू , एसआई भवानी शंकर शर्मा, अब्दुल हासिम, योगेंद्र कुमार आदि थे। संवाद