फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Tajia did not come out due to Corona

हाथरस : कोरोना के चलते नहीं निकले ताजिया

Fri, 20 Aug 2021 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Tajia did not come out due to Corona
हाथरस : मुहर्रम पर सजे ताजिया। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अल्लाह के प्यारे नवी हजरत मोहम्मद सलल्लाहु अलैह बसल्लम के नवासों की याद में चांद की 10 तारीख को इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए ताजियों और अलम का जुलूस नहीं निकाला गया। हाथरस, सादाबाद, मुरसान, हसायन, सासनी और मेंडू आदि स्थानों पर ताजियों का जुलूस नहीं निकाला गया।
ऑल इंडिया शेख जमीअतुल अब्बास कमेटी के सदर पूर्व सभासद रईस अहमद अब्बासी के आह्वान पर मुस्लिम भाइयों ने अपने घरों में हसन और हुसैन की याद में दुरुद फाव्हा कराई और शर्बत वितरण किया गया। डॉ. अब्बासी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन और उनके साथी हक की लड़ाई लड़ते हुए कर्बला के मैदान में भूख और प्यास से शहीद हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हक और बातिल कभी एक नहीं हो सकता है। इमाम हुसैन के सदके में सभी मुस्लिम भाइयों ने हिंदुस्तान की तरक्की की दुआ की। हाजी रिजवान, साबिर हुसैन, आजाद कुरैशी, शहजादे खान, वारिस अंसारी, फरहत खान, नदीम हुसैन, जैनुद्दीन खान, अजीम खान, अजहर बेग, इसराइल खान, हाजी नवाब हसन, शहीद कुरैशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed