{"_id":"613ba8718ebc3eb5030358af","slug":"hathras-symbolic-start-of-dauji-fair-with-flag-hoisting-hathras-news-ali272851284","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ध्वजारोहण के साथ दाऊजी मेले का सांकेतिक श्रीगणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ध्वजारोहण के साथ दाऊजी मेले का सांकेतिक श्रीगणेश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज की पूजा-अर्चना के साथ शुक्रवार को आखिरकार सांकेतिक रूप से शुरुआत हो गई। इस मौके पर मुख्य यजमान के रूप में जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन व मुख्य पुरोहित के रूप में नगर के विद्वान उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी रहे।
उल्लेखनीय है कि 2020 में कोरोना महामारी के चलते लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का बीते साल आयोजन नहीं हुआ था। इस साल सांकेतिक रूप से मेला श्रीदाऊजी महाराज की शुक्रवार को शुरुआत हुई। शुक्रवार को श्री गणेश चतुर्थी के मौके पर पूजन-अर्चना के साथ सांकेतिक रूप से मेले की शुरुआत हुई। मुख्य रूप से यजमान के रूप में डीएम रमेश रंजन के अलावा नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, उपजिला मजिस्ट्रेट विपिन शिवहरे एवं तहसीलदार प्रवीण कुमार के अलावा पूजा-अर्चना में अन्य श्रद्धालु शामिल हुए। पूजन के बाद भगवान बलभद्र व माता रेवती की परिक्रमा लगाई गई और फिर मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराया गया।
इस मौके पर आचार्य पं. उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी, सेवायत पं. गोवर्धननाथ चतुर्वेदी, पं. पवन चतुर्वेदी ने वेद-मंत्रोच्चारण के साथ शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा कराई। कार्यक्रम का संचालन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल ने किया। कार्यक्रम में पं. दिनेशचंद्र शर्मा खारदार, जिला शासकीय अधिवक्ता प्रमोद कुमार शर्मा, डिस्ट्रिक्ट बार के पूर्व अध्यक्ष चंद्रपाल शर्मा, कन्हैयालाल राजपूत, शरद अग्रवाल एडवोकेट, जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी, आशू आंधीवाल, बांकेबिहारी, राम गुप्ता, डॉ. नीरज वार्ष्णेय, धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट, अशोक कुमार, बिल्लू पुजारी, संजय दीक्षित एडवोकेट आदि मौजूद थे। संवाद