{"_id":"5ffde9e78ebc3e31cc7d045b","slug":"hathras-swami-vivekananda-s-birth-anniversary-celebrated-as-youth-day-hathras-news-ali253589314","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : युवा दिवस के रूप मे मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : युवा दिवस के रूप मे मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती
विज्ञापन
हाथरस : आरबीएस स्कूल मुरसान में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाते विद्यार्थी व शिक्षक।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलेभर के स्कूल-कॉलेजों में स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। छात्र-छात्राओं को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
आरपीएम कॉलेज में स्वामी विवेकानंद के छवि चित्र पर कॉलेज के संस्थापक डॉ. उमाशंकर शर्मा व डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम शर्मा (डॉ. सुनील शर्मा) ने माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्य धीरज गौतम, चंद्रकांत शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, अनिल कुशवाह, योगेंद्र सेंगर, कपिल सोनी, शिवम अग्रवाल, चंदना बांठिया, नरेंद्र गौतम आदि मौजूद थे। दून पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद का वर्चुअल जन्मोत्सव मनाया गया।
विद्यालय के सभी विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक कार्यक्रम में शामिल हुए। शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रियदर्शी नायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि हम सब को स्वामी जी के महान जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को प्रकाशित करना चाहिए। स्वामी विवेकानंद युवा पीढ़ी के लिए आदर्श थे। सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में भी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। एमएलडीवी इंटर कॉलेज में भारतीय विद्यार्थी परिषद हाथरस नगर इकाई द्वारा युवाओं के प्रेरणस्रोत स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन
शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक हरिशंकर माहौर, अभाविप के प्रांत संगठन मंत्री जयकरन सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष स्वतंत्र गुप्त, विशिष्ट अतिथि आरके गुप्ता, विभाग प्रमुख वरुण अग्रवाल, जिला प्रमुख आलोक गुप्ता, नगर अध्यक्ष अजय गौड़ तथा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य जय शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के छवि चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में जिला विस्तारक दिव्यांशु पचौरी, अविनाश, दीपक, विकास, नवीन, प्रणवीर आदि मौजूद थे।