{"_id":"5f4be3c38ebc3e62254e2583","slug":"hathras-survey-should-be-carried-out-on-the-entire-area-immediately-after-the-corona-gets-infected-hathras-news-ali242514749","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कोरोना संक्रमित निकलने के बाद तत्काल पूरे इलाके का किया जाए सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कोरोना संक्रमित निकलने के बाद तत्काल पूरे इलाके का किया जाए सर्वे
विज्ञापन
हाथरस: कोरोना महामारी को लेकर बैठक करते डीएम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डीएम शिविर कार्यालय के सभागार में कोरोना महामारी को लेकर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने कहा कि कंटेनमेंट जोन और हॉटस्पॉट में सर्विलांस टीम द्वारा उसी दिन प्रत्येक घर का सर्वे किया जाए।
सर्वे के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनके नमूने लिए जाएं। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों में कराए गए टेस्ट में मरीजों द्वारा गलत पता उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कारण से केस हाथरस के पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसी स्थिति में स्टेट सर्विलांस ऑफिसर से समन्वय स्थापित कर केस को पोर्टल से हटाना सुनिश्चित करें।
होम आइसोलेट करते हुए आरआरटी द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि मरीज में किसी प्रकार के लक्षण नहीं हो। अधिक उम्र वाले मरीज, गर्भवती महिला, बच्चे या अन्य कोई ऐसा मरीज, जो गंभीर रोग से पीड़ित हों, उनको होम आइसोलेट नहीं किया जाए। यदि ऐसा कोई मामला संज्ञान में आता है तो संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।