{"_id":"6496ddd21f750be7950ccc18","slug":"hathras-sunday-market-will-be-held-in-water-works-premises-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunday Market: आगरा रोड पर नहीं लगेगा हाथरस का रविवार बाजार, अब लगेगा वाटर वर्क्स परिसर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sunday Market: आगरा रोड पर नहीं लगेगा हाथरस का रविवार बाजार, अब लगेगा वाटर वर्क्स परिसर में
Sat, 24 Jun 2023 05:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 24 Jun 2023 05:43 PM IST
सार
हाथरस का रविवार बाजार आगरा रोड पर लगाया जाता था। इसे लेकर दुकानदारों ने अवैध तरीके से पैसे की उगाही करने के बारे में शिकायत की थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पालिका प्रशासन की ओर से वाटर वर्क्स परिसर में रविवार बाजार संचालन को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया।
विज्ञापन
हाथरस नगर पालिका
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस नगर पालिका परिषद की ओर से अब वाटर वर्क्स परिसर में रविवार बाजार लगेगा। इसे लेकर ईओ नगर पालिका परिषद ने निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अब तक रविवार बाजार आगरा रोड पर लगाया जाता था। इसे लेकर दुकानदारों ने अवैध तरीके से पैसे की उगाही करने के बारे में शिकायत की थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पालिका प्रशासन की ओर से वाटर वर्क्स परिसर में रविवार बाजार संचालन को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया।
विज्ञापन
रविवार बाजार में शहर के साथ- साथ आस-पास के गांव से लोग भी खरीददारी करने के लिए आते हैं। अवैध वसूली की शिकायतों पर दुकानदारों ने रविवार बाजार में फड़ लगाना भी बंद कर दिया था। अब नगर पालिका परिषद् के अधिशासी अधिकारी नवनीत शंखवार ने रविवार बाजार वॉटर वर्क्स कंपाउंड में लगाने के आदेश जारी किए हैं। अब फड़ संचालक निर्धारित दरों पर अपना फड़ लगा सकेंगे।
विज्ञापन