फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Suhagins shop fiercely for Karva Chauth

हाथरस : करवा चौथ के लिए सुहागिनों ने जमकर की खरीदारी

Thu, 13 Oct 2022 12:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Suhagins shop fiercely for Karva Chauth
हाथरस : करवा चौथ से पहले शहर के रामलीला मैदान में मेहंदी लगवातीं महिलाएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को करवा चौथ का पर्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की सलामती के लिए उपवास रखेंगी। कई दिनों से इस पर्व को लेकर बाजार में रौनक है। बुधवार को भी बाजार में काफी चहल-पहल दिखी। चतुर्थी की पूर्व संध्या पर बाजारों में महिलाओं की काफी भीड़ नजर आई। मेहंदी लगवाने और मेकअप के लिए महिलाएं काफी उत्साहित नजर आईं।
करवा चौथ से एक दिन पहले बुधवार को बाजार गुलजार रहे। सबसे ज्यादा भीड़ सौंदर्य प्रसाधन, ज्वैलरी, साड़ी सेंटर, ब्यूटी पार्लर की दुकानों पर रही। कैलेंडर और करवा की भी जमकर बिक्री हुई। मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाओं की भीड़ दुकानों पर नजर आई। महिलाओं ने तरह-तरह की डिजाइनों की मेहंदी लगवाई। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए काफी करीने से अपनी दुकानें सजाई थीं। शहर के पंजाबी मार्केट, बागला मार्ग, घंटाघर, कमला बाजार, कोमल कांप्लेक्स आदि बाजारों में काफी भीड़ दिखी। संवाद
विज्ञापन

बाजारों में जाम से जूझे लोग
हाथरस। बाजार में भीड़ उमड़ने की वजह से शहर के कई मुख्य बाजारों में जाम भी लगा रहा। इसकी वजह अतिक्रमण और चार पहिया वाहनों का बेरोकटोक प्रवेश भी रहा। वैसे भी शहर के मुख्य बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में जाम की समस्या और बढ़ जाती है। पूरे दिन बाजार में लोग जाम से जूझे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed