फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sahpau Sub post office Hathras arrived in new building

Hathras : नए भवन में पहुंचा उपडाकघर, 54 साल से किराए के मकान में था पोस्ट ऑफिस

Sat, 17 Dec 2022 04:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 17 Dec 2022 04:30 AM IST
सार

हाथरस के सहपऊ डाकघर 1968 से किराए के भवन में चल रहा था, अब डाकघर अपने स्वयं के नए भवन में पहुंच गया है। डाकघर को बैंकिंग सेवा से केंद्र सरकार ने जोड़ दिया है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, दिव्यांग पेशन, विधवा पेंशन और सरकार की अन्य सहायता राशि भी प्राप्त होने लगी है।

विज्ञापन
Sahpau Sub post office Hathras arrived in new building
नवनिर्मित डाकघर का फीता काटकर उद्घाटन करते प्रदेश के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कौशलेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1968 से किराए के भवन में चल रह हाथरस के सहपऊ का उप डाकघर अब नवनिर्मित भवन में पहुंच गया है। डाकघर का उद्घाटन प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेंद्र कुमार सिन्हा ने आगरा डाक परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल राजीव उमराव और प्रवर डाक अधीक्षक मथुरा जितेंद्र सिंह के साथ किया।

विज्ञापन


चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जनता की सेवा के उद्देश्य से कई प्रकार की योजनाएं धरातल पर दी गईं हैं। इनमें आधार, जन सेवा केंद्र, पासपोर्ट सेवा, सुकन्या समृद्धि एवं बचत खाता आदि प्रमुख हैं। इन योजनाओं को अब डाक विभाग अपने माध्यम से आम जन तक पहुंचा रहा है। कस्बा में उपडाकघर का नया भवन बनने के बाद सेवाओं का विस्तार करते हुए इन्हें और बेहतर किया जाएगा। डाकघर को बैंकिंग सेवा से केंद्र सरकार ने जोड़ दिया है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, दिव्यांग पेशन, विधवा पेंशन और सरकार की अन्य सहायता राशि भी प्राप्त होने लगी है।
विज्ञापन


पोस्टमास्टर जनरल आगरा राजीव उमराव ने कहा कि बैंकों की तरह अब डाकघर भी ऑनलाइन सेवाओं को संचालित कर रहा है। अभी तक विभिन्न बैंकों के खातों से डाकघर बचत खाते में आरटीजीएस की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, परंतु अब नेफ्ट सेवा के सक्रिय होने और डाकघर बचत बैंक खाते में आईएफएससी कोड आवंटित हो जाने के उपरांत डीबीटी सेवा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवर डाक अधीक्षक मथुरा जितेंद्र सिंह ने कहा कि 1968 से सहपऊ डाकघर किराये के भवन में संचालित हो रहा था। आज इस डाकघर के नए भवन का विभागीय भूमि पर निर्माण हुआ है। इससे डाकघर परिसर में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, विभिन्न बचत योजनाओं, आधार सुविधा के साथ बेहतर पार्किंग सुविधा भी सुलभ होगी। संचालन सहायक अधीक्षक सुबोध कुमार और आभार व्यक्त निरीक्षक उत्तर एचके बत्रा ने व्यक्त किया।


इस मौके पर सहायक अधीक्षक पश्चिम देवेंद्र कुमार, निरीक्षक पूर्व संजय शर्मा, उप डाकपाल सहपऊ दीपक अग्निहोत्री, विकास अधिकारी प्रशांत दुबे, सिस्टम मैनेजर मनीष सिंह, कार्यालय सहायक देश दीपक सिंह, कार्यालय सहायक अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed