फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Students show their skills in Rangotsav

हाथरस : रंगोत्सव में छात्राओं ने दिखाया हुनर

Mon, 08 Mar 2021 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Students show their skills in Rangotsav
हाथरस : कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम के दौरान दीवार पर पेंटिंग बनातीं छात्राएं। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के तहत डीएम रमेश रंजन ने रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में रंगोत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मिशन शक्ति अभियान से संबंधित थीम पेंटिंग प्रतियोगिता का डीएम ने निरीक्षण किया और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
डीएम ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नही हैं। शासन-प्रशासन की मंशा छात्राओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। एडीएम ने कहा कि हमें कम सुविधाओं को ग्रहण करते हुए अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए। छात्राएं कलेक्ट्रेट परिसर की दीवार पर वाल पेंटिंग के माध्यम से अपने उदगारो को व्यक्त करेंगी।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने हर क्षेत्र में बालिकाओं के योगदान का विशेष महत्व बताया। जिला विद्यालय निरीक्षक ऋतु गोयल ने बालिकाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए चल रहीं योजनाओं की जानकारी दी। संचालन डीपीओ डीके सिंह ने किया। परियोजना निदेशक अश्विनी कुमार मिश्र, जिला पंचायतराज अधिकारी बनवारी सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा, जिला संयोजक ज्योति तोमर, सीमा गौतम, प्रवीण यादव, शिव प्रसाद, अनुपम पचौरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed