{"_id":"5c100724bdec2241563e4aa2","slug":"hathras-student-to-appear-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस की छात्रा अमेरिका में दिखाएगी जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस की छात्रा अमेरिका में दिखाएगी जलवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
उत्कृष्ट खिलाड़ी अर्चना का सम्मान करते विधायक वीरेंद्र राना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की फुटबॉल खिलाड़ी अर्चना अमेरिका में जलवा दिखाएगी। अमेरिका जाने से पहले विद्यालय में छात्रा को सम्मानित किया गया।
मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना मुख्य अतिथि रहे। विधायक ने छात्रा अर्चना का सम्मान किया। अध्यक्षता करते हुए प्रबंधक रामवीर सिंह दादू ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए विद्यालय हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार है।
शारीरिक शिक्षक नेपाल सिंह ने बताया कि इलाइट फ्लेग फुटबॉल वूमेंस लीग नेशनल कप 2018 की अखिल भारतीय विजेता रही 11वीं की छात्रा अर्चना शर्मा अब अपनी टीम के साथ अमेरिका में खेलेगी। सम्मान समारोह के दौरान प्रधानाचार्य डॉ.राम सेवक, राधा चरन सारस्वत, शिवदयाल शर्मा, चिरंजीलाल आदि मौजूद थे।