फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Strike in banks to continue again from March 11 to 13

हाथरस: 11 से 13 मार्च तक फिर रहेगी बैंकों में हड़ताल

Wed, 12 Feb 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Strike in banks to continue again from March 11 to 13
हाथरस: बैंक ऑफ बड़ौदा की चक्की बाजार शाखा के बाहर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
11 से 13 मार्च तक फिर रहेगी बैंकों में हड़ताल
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर चक्की बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा पर कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यह भी बताया गया कि 11 से 13 मार्च तक बैंक कर्मी फिर हड़ताल पर रहेंगे।
प्रदर्शनकारी बैंक कर्मियों का कहना था कि लोडिंग के साथ वेतन पर्ची घटकों पर 20 प्रतिशत वृद्धि पर वेतन पुनरीक्षण समझौता, पांच दिवसीय बैंकिंग, मूल वेतन के साथ विशेष भत्ते का विलय, नई पेंशन योजना को समाप्त करने, पेंशन अदयतनीकरण, पारिवारिक पेंशन में सुधार, परिचालन लाभ के आधार पर कर्मचारी कल्याण कोष को आवंटन, बिना सीमा के सेवानिवृत्त लाभों पर आयकर से छूट, शाखाओं में कारोबार के समय, भोजनावकाश आदि का एक समान निर्धारण, अवकाश बैंक की शुरुआत, अधिकारियों के लिए निश्चित काम के घंटे एवं ठेका कर्मचारियों बिजनेस करस्पोंडेंट के लिए समान काम के लिए समान वेतन की मांग की।
विज्ञापन

फोरम के जिला संयोजक बीएस जैन ने कहा कि आईबीए यह झूठ फैला रही है कि फोरम ने 20 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी की मांग की है और हमने 19 प्रतिशत वेतन वृद्धि प्रस्तावित कर दी है, फिर भी बैंक कर्मी हड़ताल करने पर आमादा है, जबकि वास्तविकता यह नहीं है। एक सप्ताह में पांच दिवसीय बैंकिंग कारोबार पर आईबीए का कहना है कि देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए यह संभव नहीं है। बैंक कर्मी पूरे देश में 11, 12 एवं 13 मार्च को पुन: हड़ताल पर जाएंगे। तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में एके वर्मा, घनश्याम वार्ष्णेय, वीके शर्मा, डीसी गुप्ता, ओम प्रकाश, एके सिंह, उमाशंकर जैन, नन्नूमल, राजवीर शर्मा, सोनम शर्मा, रवि राकेश, अजय कुमार, भानुप्रताप, शैलेंद्र तौमर, संजय जैन, पुष्पांकर जैन, अजय कुमार, हुकुम सिंह, राहुल कुमार, विजय दुबे, राजेंद्र सिंह, रविंद्र गौतम, रवि आजाद, भूपेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed