{"_id":"5eb1a9098ebc3e9087285a71","slug":"hathras-strict-watch-of-police-in-hotspot-areas-markets-completely-closed-hathras-news-ali2329739183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: हॉटस्पॉट इलाकों में रहा पुलिस का सख्त पहरा, पूरी तरह बंद रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: हॉटस्पॉट इलाकों में रहा पुलिस का सख्त पहरा, पूरी तरह बंद रहे बाजार
विज्ञापन
हाथरस: हॉट स्पॉट इलाके घंटाघर पर तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर में कोरोना पॉजिटिव तीन केस मिलने के बाद शहर का ज्यादातर भाग हॉटस्पॉट एरिया है। ऐसे में मंगलवार को भी शहर के लगभग सभी बाजार व कई पाश कॉलोनियों में पूरा लॉकडाउन रहा। काफी पुलिस फोर्स इस मौके पर तैनात रही और बाजारों के चारों ओर पुलिस की बेरीकेडिंग लगी रही। हॉटस्पॉट यह इलाके पूरे तरह से बंद रहे। लोग जरूरी सामान को लेकर भी परेशान रहे और पुलिस ने आवाजाही रोक दी।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों शहर के मुख्य इलाके गली सीकनापान घंटाघर में एक कैंसर रोगी कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके अगले दिन ओडपुरा गणिपत नगर में एक सिपाही कोरोना संक्रमित मिला था। क्वारंटीन सेंटर में दाखिल एक सब्जी विक्रेता भी कोरोना पाजिटिव निकला था। प्रशासन ने फिलहाल शहर के दो इलाके हॉटस्पॉट घोषित कर रखे हैं। इसमें शहर के मुख्य बाजार, गली व मोहल्ले शामिल हैं। यहां पुलिस प्रशासन ने नाकाबंदी कर रखी है। इन इलाकों को सील कर वहां स्क्रीनिंग कराई जा रही है। यह सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। वहीं हॉटस्पॉट इलाकों में पूरी तरह से बंदी रही। लोग घरों से अंदर कैद रहे और पुलिस का सख्त पहरा रहा।
आज जांच को भेजे जाएंगे संक्रमित के परिजनों के सेंपल
हाथरस। कैंसर पीड़ित के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने उसके परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया था। इनके सेंपल बुधवार यानि आज भेजे जाएंगे। इनके सेंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि हॉटस्पॉट इलाकों में छूट मिलेगी या नहीं। इस सिलसिले में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार का कहना है कि कोरोना संक्रमित टिंबर कारोबारी के परिजनों के छह मई को सेंपल लिए जाएंगे और जांच के लिए भेजे जाएंगे। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही हॉटस्पॉट एरिया के खोलने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
13 लोगों को किया क्वारंटीन
हाथरस। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में स्क्रीनिंग जारी है। मंगलवार को लाला का नगला में स्क्री निंग की गई। इसमें 21 टीमें लगी रही। वहां लक्षणों के आधार पर 13 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा आठ लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।