फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Strict warning given to 62 gram panchayat secretaries on negligence in construction of Panchayat Ghar

हाथरस : पंचायतघर निर्माण में लापरवाही पर 62 ग्राम पंचायत सचिवों को दी कठोर चेतावनी

Thu, 03 Jun 2021 11:13 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Strict warning given to 62 gram panchayat secretaries on negligence in construction of Panchayat Ghar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन की प्राथमिकता वाले पंचायत घरों के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में जिला पंचायतराज अधिकारी बनवारी सिंह ने 62 पंचायत सचिवों को कठोर चेतावनी जारी है। जिले की 109 ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों का कार्य अपूर्ण पड़ा हुआ है, जबकि इन ग्राम पंचायतों को शासन स्तर से आठ महीने पहले धनराशि भेजी जा चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य की प्रगति बेहद ही खराब है।
शासन स्तर से जिले की 184 ग्राम पंचायतों में नवीन पंचायत घरों के निर्माण का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष पंचायतराज विभाग की ओर से सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत घर निर्माण को लेकर भूमि के चिह्नांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। पंचायत घर निर्माण के लिए एस्टीमेट भी बनाया गया। शासन ने आठ माह पूर्व इन ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों के निर्माण के लिए धनराशि का भी आवंटन कर दिया, जिससे जल्द से जल्द पंचायत घरों का निर्माण पूर्ण हो सके।
विज्ञापन

पंचायत घरों का निर्माण कार्य के प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने के निर्देश भी कई बार जारी किए जा चुके हैं, लेकिन यहां स्थानीय स्तर पर पंचायत सचिवों द्वारा पंचायत घरों के निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। पूर्व में हुई समीक्षा में पंचायतघरों के निर्माण की प्रगति बेहद खराब होने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस मामले में विभागीय स्तर से कार्रवाई शुरू की गई है। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 109 ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने 62 पंचायत सचिवों को कठोर चेतावनी जारी की है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा है कि 15 जून तक निर्माण कार्य पूर्ण न होने की दशा में विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed