फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Strict security arrangements will be made on Sikandrau block

हाथरस : सिकंदराराऊ ब्लॉक पर रहेंगे सुरक्षा के सख्त इंतजाम

Fri, 09 Jul 2021 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Strict security arrangements will be made on Sikandrau block
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शनिवार को होने वाले मतदान के लिए विकास खंड कार्यालय पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। मतदान के दौरान विकास खंड कार्यालय परिसर छावनी में तब्दील रहेगा। शनिवार की दोपहर को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और दिशा-निर्देश दिए।
बता दें कि सपा समर्थित प्रत्याशी सुदामा देवी के पुत्र सपा नेता बंटी यादव को बीडीसी सदस्य के अपहरण के आरोप में जेल भेज दिया गया है। इससे सपा कार्यकर्ताओं में रोष है। उनका कहना है कि सत्ता के दबाव में बंटी को जेल भेजा गया है। सुदामा देवी के पक्ष में नामांकन के दिन उमड़ी भीड़ कुछ और ही स्थिति बयां कर रही थी। यहां तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा समर्थित प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह और सपा समर्थित सुदामा देवी के मध्य कड़ी टक्कर के आसार नजर आ रहे हैं। तीसरे प्रत्याशी राजेश कुमार निर्दलीय हैं। बंटी की गिरफ्तारी के बाद अब चुनाव कठिन हो गया है। मतदान के दिन यहां कोई गड़बड़ी न हो, इसे देखते हुए मतदान के दौरान यहां सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय पर आकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह, कोतवाल प्रवेश राणा के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी ने पुलिस कर्मियों की ड्यूटी की भी चेकिंग की। पुलिस कर्मियों से कहा कि वह मतदान और मतगणना पूरी होने तक सतर्कता पूर्वक ड्यूटी का निर्वहन करें। किसी भी बाहरी व्यक्ति को ब्लॉक कार्यालय के आसपास नहीं फटकने दिया जाएगा। चुनाव के दौरान ड्रोन कैमरा ब्लॉक परिसर के आसपास उड़ान भरता रहेगा। कोविड से सुरक्षा के लिए मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग भी अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के लिए प्रतिनिधि को लेकर बवाल की आशंका
हाथरस। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मतदान के लिए प्रतिनिधि नियुक्त करने को लेकर बवाल की आशंका है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति को लिखे पत्र में सीमा देवी पत्नी चंद्रभान सिंह निवासी नीजरा गोकुलपुर, सुभाष चंद्र पुत्र महिपाल सिंह निवासी बाजीदपुर, आकाश प्रेमी अब्बास पुत्र शमशेर खान निवासी लिहा, भगवान देवी पत्नी ईश्वरी प्रसाद टीकरी कलां, पूरन सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी कासिमपुर, संदीप पुत्र राधेलाल निवासी सुजावलुपर ने उल्लेख किया है कि उनके प्रमाणपत्र जबरिया छीन लिए गए हैं। हमें आशंका है कि इनके आधार पर सहायक नियुक्त कर मतदान कराया जाएगा। प्रार्थना की गई कि उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से मतदान कराने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed