फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Strict security arrangements in Sikandrau after the accident with Kanwariyas in Sadabad

हाथरस : सादाबाद में कांवड़ियों के साथ हादसे के बाद सिकंदराराऊ में सुरक्षा के सख्त इंतजाम

Sun, 24 Jul 2022 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Strict security arrangements in Sikandrau after the accident with Kanwariyas in Sadabad
हाथरस : पंत चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ जमे कोतवाल अशोक कुमार सिंह। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद में डंपर से कुचलकर छह कांवड़ियों की मौत के बाद यहां भी पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। कासगंज-हाथरस मार्ग, गांव रतिभानपुर ओवरब्रिज पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सड़कों पर पुलिस का सख्त पहरा है। रविवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन और नवागत पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने पूरे अमले के साथ कासगंज रोड पर अगसौली पुलिस चौकी तक सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
इसके बाद अधिकारियों ने गेस्ट हाउस में बैठक कर कांवड़ियों की सुरक्षा और संरक्षा के उपायों पर मंत्रणा की। इधर, कासगंज-हाथरस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। यहां पूरे दिन जाम के हालात रहे और वाहनों का कारवां रेंग-रेंगकर आगे बढ़ता रहा। डीएम और एसपी के साथ एएसपी प्रकाश कुमार, सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, सीओ सुरेंद्र सिंह, एसडीएम अंकुर वर्मा, तहसीलदार सुशील कुमार और नायब तहसीलदार संतोषी भी रहे। अधिकारियों ने कांवड़ियों की आवाजाही को देेखा।
विज्ञापन

सादाबाद हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन ढिलाई देने के मूड में नहीं है। पंत चौराहे से लेकर कासगंज हाथरस रोड पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित करने के साथ ही जगह-जगह सरकारी शिविर लगाकर उनमें पुलिस बल को तैनात किया गया है। हाथरस-कासगंज मार्ग पर लगातार पुलिस की गाड़ियां दौड़ रही हैं। अगसौली से कचौरा की तरफ जाने वाली कांवरों की सुरक्षा के लिए मार्ग पर जगह-जगह पुलिस की पिकेट लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव रतिभानपुर के ओवरब्रिज पर विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस कांवड़ियों को सुरक्षित ढंग से सड़क पार करा रहा है। एंबुलेंस को भी अलर्ट पर रखा गया है। कासगंज मार्ग से लेकर हाथरस मार्ग तक जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं ने कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाए हैं। इनमें रुककर कांवड़िये विश्राम कर रहे हैं और उनको दर्द निवारक दवाओं के साथ चाय व नाश्ता दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed