{"_id":"5f6a4ece8ebc3ede110ca257","slug":"hathras-strict-action-should-be-taken-against-criminals-as-per-the-intent-of-the-rule-hathras-news-ali2444780190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अपराधियों के खिलाफ शासन की मंशा के अनुरूप की जाए कठोर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अपराधियों के खिलाफ शासन की मंशा के अनुरूप की जाए कठोर कार्रवाई
विज्ञापन
हाथरस: कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था की बैठक लेते डीएम, एसपी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था और अभियोजन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ शासन की मंशा के अनुरूप कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बैठक में सभी अभियोजन अधिकारियों को अपने पटल से संबंधित वांछित सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे डाटा को पोर्टल पर समय से फीड किया जा सके। जिले में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए न्यायालयों में प्रभावी ढंग से मुकदमों की पैरवी करने के लिए डीएम नेे अभियोजन अधिकारियों से कहा। उन्होंने कहा कि कानून के प्रति अपराधियों में डर कायम करने और सजा काटने के लिए उन्हें जेल भिजवाने के लिए पुलिस और अभियोजन अधिकारी संयुक्त रूप से ठोस कार्रवाई करें। डीएम ने आगामी पंचायत चुनाव के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जिले में किसी कारण से जो भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। सभी थानाध्यक्ष गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए तत्काल निरस्त शस्त्रों को थाने में जमा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर मास्क का प्रयोग कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने एआरटीओ प्रवर्तन को अभियान चलाकर अवैध रूप से चल रहे वाहनों एवं ओवरलोडिंग की चेकिंग करते हुए दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि यदि खाद्य पदार्थों में जांच के दौरान मिलावट मिलती है तो संबंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्त किया जाए। एसपी विक्रांतवीर ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था के खतरा पैदा करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम जेपी सिंह, एएसपी प्रकाश कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे।