फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Strategy created for National Voters Day programs

हाथरस : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रमों की बनाई रणनीति

Tue, 19 Jan 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Strategy created for National Voters Day programs
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के सिलसिले में डीएम रमेश रंजन ने सोमवार को सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने सभी अधिकारियों और प्रधानाचार्यों से इस संबंध में विचार-विमर्श किया। डीएम ने इस दिन प्रत्येक बूथ और अन्य स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने आने वाले मतदाताओं को लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि 25 जनवरी को जिले में 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई जाएगी और मतदान के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए स्कूल-कॉलेजों में प्रभात फेरी निकाली जाएंगी। स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन, गीत एवं स्किट्स प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। डीएम ने कहा कि मतदाता दिवस मनाने के संबंध में जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, वह उसका अनुपालन करें।
विज्ञापन

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे जिले में 25 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भागीदार होकर ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताते हुए जिले में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या को बढ़ाने पर जोर दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि जिले में ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के अवसर पर 25 जनवरी को मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रैली सुबह 10 बजे पीबीएएस इंटर कॉलेज से शुरू होकर सासनी गेट चौराहे से होते हुए रामबाग इंटर कालेज पर समाप्त होगी। रामबाग इंटर कॉलेज में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, स्लोगन, मेहंदी, रंगोली तथा क्विज का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed