फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Stop power theft, participation of public representatives absent in the campaign

हाथरस: बिजली चोरी रोको महाअभियान में जनप्रतिनिधियों की सहभगिता गायब

Sun, 27 Sep 2020 10:19 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Stop power theft, participation of public representatives absent in the campaign
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है। इस चोरी को रोकने के लिए बिजली चोरी रोको महाअभियान की शुरुआत बीते महीने हुई थी। इसके तहत जनप्रतिनिधियों को 10-10 फीडर गोद लेने थे। लोगों को बिजली चोरी न करने के लिए प्रेरित करना था, लेकिन आज तक इस महाअभियान के प्रति जनप्रतिनिधियों ने सजगता नहीं दिखाई। इस कारण बिजली चोरी का ग्राफ जस का तस है और लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंस के दौरान बिजली चोरी रोकने के लिए महाअभियान चलाने की बात कही थी। इस अभियान के दौरान लोगों को यह समझाना था कि बिजली चोरी करने से बिजली संकट और बढ़ेगा। इस महाअभियान में जिले के प्रतिनिधियों को दस दस फीडर गोद लेने थे।
विज्ञापन

इन फीडरों से जुड़े लोगों को बिजली चोरी न करने के लिए प्रेरित करना था, लेकिन महाअभियान कागजों में सिमट कर रह गया। शहर में तीस प्रतिशत से अधिक चोरी है। इस कारण हाथरस शहर रेड जोन में है। वहीं देहात में साठ प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। बिजली चोरी का ग्राफ न गिरने के कारण आज भी लोग शहर से देहात तक बिजली संकट का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed