{"_id":"60df57ed8ebc3e9e7f6f90cb","slug":"hathras-sticks-used-to-drain-water-many-people-injured-hathras-news-ali267106379","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नाली के पानी की निकासी को लेकर चले-लाठी डंडे, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नाली के पानी की निकासी को लेकर चले-लाठी डंडे, कई लोग घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला खरग में नाली के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। झगड़े में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला खरग में काफी दिनों से नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। शुक्रवार की सुबह एक पक्ष पानी की निकासी के लिए नाली को साफ करने लगा। इसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया, जिसके बाद उनके बीच पहले तो कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई।
दोनों पक्ष के लोगों की भीड़ मौके पर लग गई और विवाद इतना बढ़ गया कि उनके बीच मारपीट होने लगी। दोनों ओर से लाठी-डंडे निकल आए, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा तो वहीं कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।