{"_id":"605b82268ebc3e5921587345","slug":"hathras-sticks-in-two-sides-to-get-the-tractor-out-of-the-way-hathras-news-ali259482844","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके के अहियापुर में रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर काफी भीड़ लग गई।
बुधवार की सुबह एक व्यक्ति अपना ट्रैक्टर लेकर अहियापुर की एक गली से गुजर रहा था। इस बीच वहां रहने वाले दूसरे व्यक्ति से ट्रैक्टर चालक की कहासुनी और फिर गाली-गलौज हो गई। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। इसमें एक युवक जख्मी हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों के लोग भी कोतवाली पहुंच गए और फिर आपस में बातचीत के बाद मामले को निपटा दिया गया। घायल का शहर के निजी अस्पताल में इलाज भी कराया गया।