फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Stealing cash and jewelery worth millions by breaking the lock of the room

हाथरस: कमरे का ताला तोड़कर नकदी और लाखों के आभूषण चोरी

Sat, 28 Nov 2020 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Stealing cash and jewelery worth millions by breaking the lock of the room
हाथरस: सहपऊ के गांव नगला प्रेम सिंह में चोरों द्वारा बिखराया गया सामान। - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात क्षेत्र के गांव नगला प्रेमसिंह में चोर एक मकान के कमरे का ताला तोड़कर नकदी सहित हजारों रुपये के आभूषण लेकर चंपत हो गए। परिजनों को सुबह जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी।
गांव नगला प्रेमसिंह निवासी राकेश पुत्र बच्चू सिंह के मकान में रात चोरों ने धावा बोल दिया। मकान में केवल उसकी पत्नी सो रही थी। चोर कमरे का ताला तोड़कर अलमारी व बक्सों से चार जोड़ी पायल, तीन करधनी, दो अंगूठी आदि सहित 3100 रुपये चुरा ले गए। राकेश की पत्नी सुबह जागी तो उसने कमरे का ताला टूटा व दरवाजा खुला हुआ देखा।
विज्ञापन

कमरे के अंदर गई तो सामान बिखरा हुआ था। सोने चांदी के आभूषण व नकदी गायब थी। महिला ने पति को सूचना दी। उसके बाद पुलिस को बताया। कोतवाल सत्यप्रकाश का कहना है कि चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed