{"_id":"5deaa54c8ebc3e1bb009d626","slug":"hathras-statues-not-recovered-even-after-nine-days-sikandhra-rahu-news-ali220755347","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: नौ दिन बाद भी बरामद नहीं हुईं मूर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: नौ दिन बाद भी बरामद नहीं हुईं मूर्तियां
विज्ञापन
हाथरस: पुरदिलनगर में मुरली मनोहर मंदिर पर प्रतिमाओं की बरामदगी को लेकर बैठक करते लोग।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
नौ दिन बाद भी बरामद नहीं हुईं मूर्तियां
पुरदिलनगर के लूटकांड को लेकर बढ़ रही नाराजगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ (हाथरस)। कस्बा पुरदिलनगर के मुरली मनोहर मंदिर से भगवान श्रीराधाकृष्ण की अष्टधातु की पांच प्रतिमाओं की लूट की वारदात को नौ दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक प्रतिमाओं की बरामदगी नहीं कर सकी है।
मंदिर पर प्रतिमाओं के दर्शन की आस में रोजाना बड़ी संख्या में भक्त आ रहे हैं, लेकिन शाम को निराश होकर ही लौट रहे हैं। इधर, पुलिस की कई टीमें लगातार प्रतिमाओं की तलाश में जांच-पड़ताल कर रही हैं।
लोगों का कहना है कि कोई बड़ा तस्कर गैंग इस वारदात में शामिल है, जिसने इतनी सफाई से काम को अंजाम दिया कि पुलिस भी काफी माथापच्ची करने के बाद किसी को पकड़ नहीं पा रही है। शुक्रवार को भी काफी संख्या में लोग मंदिर पर आए। 14 दिसंबर से श्रीधाम वृंदावन के लिए संकीर्तन पदयात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी।