फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: State level team knows the condition of private hospitals, medicine shops

हाथरस : राज्य स्तरीय टीम ने निजी अस्पतालों, दवा की दुकानों का जाना हाल

Thu, 24 Feb 2022 11:47 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Hathras: State level team knows the condition of private hospitals, medicine shops
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एसएनसी सर्वे के लिए हाथरस आई पांच सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम ने दो दिन निजी अस्पतालों व दवा की दुकानों का जायजा लिया। निजी चिकित्सकों, टीबी की दवा के थोक व फुटकर विक्रेताओं से उनके प्रतिष्ठानों पर जाकर सवाल पूछे। टीबी रोगियों के लिए बलगम जांच केंद्र बनाया जाना भी प्रस्तावित है।
पिछले पांच-छह साल में टीबी रोगियों की संख्या में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई या कमी, इसके बारे में जानकारी हासिल की। टीम देव हॉस्पिटल, श्रीराम हॉस्पिटल, डॉ. आरपी गुप्ता, डॉ. एनसी शर्मा, सरस्वती हॉस्पिटल, स्नेह हॉस्पिटल, गावर हॉस्पिटल, गुलाटी नर्सिंग होम एवं सरक्यूलर रोड स्थित संजय मेडिकल स्टोर पर भी पहुंची।
विज्ञापन

अभी और चिकित्सकों एवं दवा विक्रेताओं से भी जाकर मिलने की योजना है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रवीण भारती ने कहा कि अर्बन पीएचआई मधुगढ़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौ को टीबी यूनिट, टीबी रोगियों के लिए बलगम जांच केंद्र बनाया जाना प्रस्तावित है, जिससे इस क्षेत्र के रोगियों को बलगम की जांच कराने के लिए दूर-दराज नहीं जाना होगा। टीबी की जांच अब इन अस्पतालों में भी नि:शुल्क होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed