फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: State General Secretary of Youth Congress sitting semi-naked in the sun for 70 minutes

हाथरस : 70 मिनट तक धूप में अर्द्घनग्न होकर बैठे युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव

Mon, 31 May 2021 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hathras: State General Secretary of Youth Congress sitting semi-naked in the sun for 70 minutes
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल के सात वर्ष पूरे होने पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद ने क्षेत्र के गांव ऊंचागांव में रविवार को दोपहर डेढ़ बजे से लेकर करीब 70 मिनट तक अपने खेत में धूप में अर्धनग्न बैठकर कृषि कानूनों का विरोध किया।
मथुरा प्रसाद ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सात साल सिर्फ चुनाव प्रचार किया है और यही कारण है कि आज बेरोजगारी की दर 45 साल में सर्वाधिक है। महंगाई आसमान छू रही है। देश पर विदेशी कर्ज दोगुना हो चुका है। अर्थव्यवस्था बर्बाद हो चुकी है और गरीबों के लिए मोदी सरकार अभिशाप साबित हुई है और चारों तरफ अराजकता का माहौल बना हुआ है। सरकार से देशवासियों का विश्वास खत्म हो चुका है।
विज्ञापन

ये मोदी सरकार की सात साल की उपलब्धियां हैं। सरकार को आंदोलनकारी किसानों की मांग माननी चाहिए और किसानों से माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा इतिहास मोदी सरकार को कभी माफ नही करेगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के किसानों के साथ खड़ी है और उनको न्याय दिलाने के लिए राहुल गांधी जी के नेतृत्व में सड़क से संसद तक संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed