फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Started receiving forms for admission in first year of graduation

हाथरसः स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए फॉर्म मिलने शुरू

Thu, 12 Aug 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Started receiving forms for admission in first year of graduation
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया शहर के डिग्री कॉलेजों में शुरू हो गई हैै। इसे लेकर अभी प्रवेश फार्मों का वितरण शुरू हुआ है। प्रवेश फार्म को भरकर और आवश्यक दस्तावेज लगाकर विद्यार्थियों को कॉलेज में जमा करना होगा।
शहर के बागला डिग्री कॉलेज और आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्रवेश फॉर्म का वितरण शुरू हो गया है। जो प्रवेशार्थी बीए, बी.कॉम, और बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, वह अपना पंजीकरण डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की वेबसाइट पर पर कराकर पंजीकरण प्रपत्र, हाईस्कूल के प्रमाणपत्र और इंटरमीडिएट की अंक तालिका की छाया प्रति के साथ संबंधित कॉलेज में जमा कराएं।
विज्ञापन

बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्या मेजर राजकमल दीक्षित ने बताया कि खिड़की संख्या दो पर बीए, बी. कॉम और खिड़की संख्या 12 पर बीएससी प्रथम वर्ष के आवेदन प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी संपर्क करें। प्रवेश फॉर्म ऑनलाइन भरकर जल्दी जमा करा दें। आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मीता कौशल ने बताया कि बीए व बी. कॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राएं कॉलेज आकर प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed