फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Special train started running, Mathura-Kasganj track still deserted

हाथरस: दौड़ने लगीं स्पेशल ट्रेन, मथुरा-कासगंज ट्रैक अभी सूना

Sat, 12 Sep 2020 10:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Special train started running, Mathura-Kasganj track still deserted
हाथरस: सूना पड़ा मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दूसरे चरण में 80 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसकी रेलवे द्वारा सूची भी जारी कर दी गई है। खास बात यह है कि मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर एक भी ट्रेन का संचालन नहीं किया गया है। इस कारण यह ट्रैक अभी खाली है।
हालांकि रेलवे ने इस रेल मार्ग पर जयपुर से इलाहाबाद के लिए एक ट्रेन चलाई है, लेकिन इसका स्टॉपेज मथुरा में किया गया है। यात्रियों को इस ट्रेन को पकड़ने के लिए मथुरा जाना होगा। ट्रेनों के संचालन में हुई इस बढ़ोतरी से दिवाली पर यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कोराना संक्रमण के बीच रेलवे ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले चरण में 200 ट्रेनों का संचालन किया। अब शनिवार को दूसरे चरण में 80 ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। इसके बावजूद मथुरा-कासगंज रेल मार्ग अभी सूना ही पड़ा है। यहां से अभी तक सिर्फ मालगाड़ियां ही निकल रही हैं। लोकल रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के संचालन के लिए यात्रियों को अभी इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed