फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Special cleanliness drive carried out from village to village

हाथरस : गांव-गांव चलाया विशेष सफाई अभियान

Fri, 17 Sep 2021 03:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Special cleanliness drive carried out from village to village
हाथरस : गांवों में विशेष अभियान के तहत सफाई कार्य करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला पंचायत राज विभाग ने सभी सफाई कर्मियों को अपने क्षेत्रों में विशेष सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में डीएम रमेश रंजन व सीडीओ आरबी भास्कर के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम पंचायतों में फॉगिंग भी कराया गया।
सीडीओ आरबी भास्कर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फैल रहे संक्रामक रोगों के मद्देनजर जनपद की सभी ग्राम पंचायतों, राजस्व ग्रामों व मजरों में पांच-पांच सफाई कर्मियों की टीम रोस्टर बनाकर विशेष सफाई अभियान चलाए।
विज्ञापन

उन्होंने सफाई कर्मियों से झाड़ियों की काट छांट, जलभराव की समस्या का तत्काल निराकरण करने, निगरानी समितियों के सदस्यों के माध्यम से संक्रामक बीमारियों के फैलने वाले कारकों के बारे में जागरूक करने, जिला मलेरिया अधिकारी के माध्यम से क्षेत्रों में एंटी लार्वा दवाई का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बीडीओ को अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में इन गतिविधियों का संचालन करते हुए प्रतिदिन की प्रगति आख्या प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed