{"_id":"60bbbfb58ebc3ed71b435f5c","slug":"hathras-special-centers-set-up-for-vaccination-of-women-hathras-news-ali2647978178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : महिलाओं के टीकाकरण के लिए विशेष केंद्र किए निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : महिलाओं के टीकाकरण के लिए विशेष केंद्र किए निर्धारित
विज्ञापन
हाथरस : सीएमओ ऑफिस स्थित टीकाकरण केंद्र पर लगी भीड़।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन के निर्देश पर डीएम रमेश रंजन ने जिले में 18 से 44 आयु वर्ग की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्पेशल कोविड टीकाकरण केंद्र शुरू किए जाएंगे। इन केंद्रों पर 18 से 44 आयु वर्ग की सभी युवतियों और महिलाओं को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा।
जिले में सात जून से 18 से 44 आयु वर्ग तक की महिलाओं का विशेष टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण होगा। स्पेशल कोविड टीकाकरण के लिए जिला महिला चिकित्सालय हाथरस, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानी का नगला, बीएसए ऑफिस और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथरस जंक्शन को निर्धारित किया गया है। इन केंद्रों पर 18 से 44 आयु वर्ग की महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा।
बूथों पर प्रतिदिन 100-100 महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। पात्र महिला लाभार्थियों को कोविड टीकाकरण के लिए पूर्व से स्वयं पंजीकरण करना अनिवार्य होगा, जिससे कोविड टीकाकरण गतिविधि सुचारु रूप से संचालित की जा सकें।
विज्ञापन
2068 लोगों को लगाया कोरोना से बचाव का टीका
हाथरस। जिले में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जारी है। शनिवार को जिले के 2068 लोगों ने टीका लगवाया। केंद्रों पर युवाओं की भीड़ भी जुटी रही। जिले में कोरोना से बचाव के लिए एक जून से 18 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों के टीके लगाए जा रहे हैं। शनिवार को भी टीकाकरण हुआ। इसमें जिले में 2068 लोगों के टीके लगाए गए। इसमें 18 से 44 वर्ष तक की आयु वर्ग के 817 लोगों के टीके लगाए गए। संवाद