फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SP will wave in panchayat, assembly elections

हाथरस : पंचायत, विधानसभा चुनाव में लहराएंगे सपा का परचम

Sat, 09 Jan 2021 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: SP will wave in panchayat, assembly elections
हाथरस : सपा के जिला कार्यालय पर नए जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव का स्वागत करते सपाई। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी जसवंत सिंह यादव ने की और संचालन जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी ने किया। इसमें संगठन को मजबूत करने और पंचायत चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। नए जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव का जोशीला स्वागत किया गया।
नए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करके हाल ही में होने वाले पंचायत और उसके बाद होन वाले विधानसभा के चुनाव में सपा का परचम लहराना है। हम आपस के मतभेद भुलाकर पार्टी हित में एकजुट होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को अवगत कराएं। नोटबंदी, जीएसटी, अनियोजित लॉकडाउन और किसान विरोधी कृषि कानून जैसे जनविरोधी फैसलों से जनता बेहाल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका परिवार राजनीति में धन कमाने नहीं आया। हमने तो राजनीति को जन सेवा का माध्यम माना है। मुझे अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष बनाया है। मैं आपके बीच एक कार्यकर्ता की तरह हूं। पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा की आज प्रदेश को अखिलेश यादव जैसे मुख्यमंत्री की जरूरत है। जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी के कार्य में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष भोला यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवती यादव, मनोज यादव, एसपी सिंह सेंगर, हाजी फ़जलुर्रहमान, चेयरमैन रजनेश कुशवाहा, महेंद्र सिंह सोलंकी, रामनारायण काके आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में डंबर सिंह, गिनेश यादव, सुशील यादव, श्याम सिंह प्रधान, पुष्पेंद्र यादव प्रतिनिधि, बिजेंद्र सिंह, सुनील यादव, संजीव यादव, विनीत गुप्ता, शैलेंद्र यादव, ओमप्रकाश बघेल, दिनेश लोधी, आरिफ सिद्दीकी शाहिद सिद्दीकी, गंगा सिंह सेंगर, नेत्रपाल सिंह सेंगर, श्रीराम यादव, चमन खान, शिवकुमार वार्ष्णेय, गौरीशंकर बघेल, ठाकुरदास, मजीबुर्रहमान, शिशुपालपाल राना, हरवीर तोमर, रोहिताश यादव, डॉ. आरसी लाल, भगवान सिंह माहौर, बसंतलाल दीक्षित, विश्वंभर सिंह एडवोकेट, मंजूर अहमद अब्बासी, क़ायम सिंह अहेरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed