{"_id":"5ea084168ebc3e904e1cb2a7","slug":"hathras-sp-takes-stock-of-security-at-agra-border-sadabad-news-ali2319753187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: एसपी ने आगरा बॉर्डर पर लिया मुश्तैदी का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: एसपी ने आगरा बॉर्डर पर लिया मुश्तैदी का जायजा
विज्ञापन
हाथरस: जिले के बॉर्डर पर मुश्तैदी का जायजा लेते एसपी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
एसपी गौरव बंसवाल ने बुधवार को आगरा बॉर्डर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए गांव गोविंदपुर स्थित सील की गई सीमा का निरीक्षण किया। गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ ही मौके की स्थिति का हाल जाना। सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
एसपी को कोतवाल जगदीशचंद्र ने बताया कि लॉकडाउन में सादाबाद थाना क्षेत्र में चौकसी बरती जा रही है। बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित हैं। संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बिना आवश्यक कार्य बाहर घूमने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।
एसपी ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सामाजिक दूरी का पालन और मास्क पहनना जरूरी है। एसपी ने बैरिकेडिंग सहित अन्य गतिविधियों का भी हाल जाना। मौके पर थाना प्रभारी सादाबाद जगदीश चंद्र, एसआई अरुण दुबे आदि उपस्थित थे।